शामली, फरवरी 16 -- थाना क्षेत्र के गांव भनेडा में जेसीबी से अवैध अवैध नलकूप खोदने का विरोध करने पर ग्रामीण पर कई लोगों ने धारदार हथियार से हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ग्रामीण की सोने की चेन व 11000 की नकदी भी साफ कर दी। घटना के संबंध में पीड़ित ग्रामीण ने तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। गांव भनेड़ा निवासी ग्रामीण नवीन कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते बुधवार को कुछ स्थानीय लोगों ने जेसीबी मशीन से अवैध रूप से नलकूप खोदते हुए सार्वजनिक रास्ता ब्लॉक कर दिया था, जिसके विरोध में नवीन कुमार ने आपत्ति जताई तो उन हमलावर प्रशांत पुत्र नगेन्द्र, नगेन्द्र पुत्र धर्मपाल, प्रदीप पुत्र धर्मवीर और सितमपाल पुत्र सुखबीर जेसीबी से अवैध नलकूप दबा रहे थे, जिससे उनकी गाड़ी गुजर नहीं पा रही थी। गाड़ी से उतरकर रास्ता खाली करने क...