दरभंगा, मार्च 5 -- बिरौल। प्रखंड क्षेत्र के लदहो पंचायत स्थित कमलाबाड़ी भदरपट्टी गांव में बास की भूमि पर अवैध खनन करने वाले के विरुद्ध एसडीओ उमेश कुमार भारती ने जांच टीम गठन कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एसडीओ के निर्देश पर सोमवार को स्थलीय जांच करने पहुंचे सीओ को देखते ही जेसीबी मशीन चालक जेसीबी लेकर फरार हो गया। इस मामले को एसडीओ ने गंभीरता से लेते हुए जेसीबी संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। मालूम हो कि ग्रामीण मोहन सदा,राम बहादुर सदा,दिनेश सदा एवं लक्ष्मी सदा सहित दर्जन भर ग्रामीणों ने एसडीओ से बास की जमीन को पंचायत के ही बलहा गांव निवासी रामाश्रय यादव की ओर से जेसीबी मशीन से अवैध ढंग से मिट्टी खनन किये जाने की लिखित शिकायत किया था।जहा एसडीओ ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.