आजमगढ़, दिसम्बर 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगर के सिधारी मोहल्ला में नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने बुधवार को नालों पर किये गए अतिक्रमण को जेसीबी लगाकर हटवाया। नपा की इस कार्रवाई से अतिक्रमण कारियों में हड़कंप मचा रहा। सिधारी मोहल्ला के पश्चिमी पटरी पर नगर पालिका परिषद ने कुछ माह पूर्व लाखों की लागत से जल निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया था। निर्माण के कुछ दिनों बाद दुकानदारों ने नाला के उपर अतिक्रमण कर सीढ़ी के साथ ही पक्का निर्माण कराकर अतिक्रमण कर लिया था। जिससे नालों की सफाई न होने से जल निकासी अवरूद्ध हो गयी थी। मोहल्ले के लोगों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। उक्त शिकायत पर नगर पालिका परिषद के कर निर्धारण अधिकारी धर्मवीर सोनी, राजस्व निरीक्षक हरिश्चंद्र, वेद प्रकाश, प्रदीप, दानिश, निर्माण विभाग के अवर अभियंता शशांक पांडेय ब...