चंदौली, नवम्बर 30 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता । पीडीडीयू नगर में सड़क चौड़ा करने का काम चल रहा है। शनिवार को नगर के नई बस्ती के पास चौड़ीकरण के दौरान लगभग 12 बजे जेसीबी मशीन से भूमिगत गैस पाइप लाइन चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे गैस लीकेज होने लगा। इसकी जानकारी होते ही वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने और गेल कंपनी कि कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए गैस पाइप की सप्लाई को चंदासी स्थित अपने स्टोर से बंद कर दिया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। गैस बंद किए जोन के बाद थोड़ी देर में राहत मिल गई। इस बाबत फायर ब्रिगेड के एस आई मुन्नी सिंह ने बताया कि समय रहते पूरी सजकता बरती गई। हालांकि इसके पहले गैल गैस कंपनी के कर्मचारियों ने लीकेज गैस पाइप सप्लाई को बंद कर दिया था जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। जिससे बड़ी ...