गया, दिसम्बर 12 -- शहर के केदारनाथ मार्केट में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने नगर निगम की टीम पहुंची। जेसीबी के साथ पहुंची टीम को देखते ही मार्केट में हड़कंप मच गया। लोग अपने सामान को समटने लगे। उपनगर आयुक्त शशिकांत, सिटी मैनेजर पवित्र कुमार व नज मुजफ्फर, मार्केट प्रभारी निशांत कुमार ने लोगों को सख्त निर्देश दिया कि जल्द से जल्द अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा जेसीबी से हटाया जायेगा। इस दौरान मार्केट के फल-सब्जी बिक्रेता संघ के अध्यक्ष, सचिव व अन्य पदाधिकारी उपनगर आयुक्त से मिल अपनी बातों को रखीं और कुछ दिन का समय मांगा। इस दौरान लोगों ने कहा कि वह स्वयं अतिक्रमण हटा लेगें। अतिक्रमण के कारण जगह का नहीं हो रहा उपयोग उपनगर आयुक्त ने कहा कि अतिक्रमण के कारण जो मार्केट में जगह है उसका उपयोग सही से नहीं हो पा रहा है। इसके कारण लोग निगम के गेट के पास अस्था...