चंदौली, मार्च 12 -- टांडा कला, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के मजिदहा पुल के चौराहे पर बुधवार को जेसीबी से धक्का लगने के कारण बाइक सवार सढ़ान निवासी 60 वर्षीय कमला तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। वह बाइक से चहनियां की ओर पूजा पाठ कराने जा रहे थे। तभी चहनिया के तरफ से आ रहे जेसीबी से धक्का लग गया और उनके दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सढ़ान निवासी कमला तिवारी सुबह अपनी बाइक से पूजा कराने के लिए चहनियां की ओर जा रहे थे। तभी जेसीबी से धक्का लग गया। आसपास के ग्रामीणों ने फोन करके 108 नंबर एंबुलेंस को बुलाया और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार चहनिया से सैदपुर मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.