भदोही, जनवरी 21 -- भदोही, संवाददाता।शहर कोतवाली क्षेत्र के मोढ़ पुलिस चौकी एवं खनन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। अवैध खनन के आरोप में दो ट्रैक्टर वाहन को सीज किया गया। इसके कारण मिट्टी माफियाओं में अफरा-तफरी का आलम बना हुआ है। लंबे समय से खनन विभाग की टीम चैन की नींद सो रही थी। डीएम शैलेष कुमार ने अवैध खनन के मामले को गंभीरता से लिया। संबंधित अफसरों को अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद अफसरों की तंद्रा भंग हुई। भदोही कोतवाली क्षेत्र के मोढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के डुहिया गांव में अवैध खनन की सूचना पर चौकी प्रभारी मोढ़ एवं खनन अधिकारी की संयुक्त टीम पहुंची। अवैध मिट्टी खनन कर रहे जेसीबी स्वामी पर धारा-207 एमवी एक्ट के तहत मालिक संजय दुबे निवासी बनकट, सुरियावां के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसी तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.