अररिया, दिसम्बर 5 -- अररिया । एक संवाददाता नेताजी सुभाष स्टेडियम क्रिकेट मैदान अररिया पर खेले गए जिला क्रिकेट लीग अंडर-16 कांसम ट्रॉफी के मैच तीन में जेसीए रेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जयेश क्रिकेट एकेडमी अंडर-16 को 10 विकेट से शिकस्त दी। गेंद और बल्ले दोनों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिवांश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। टॉस जीतकर जयेश क्रिकेट एकेडमी अंडर-16 ने पहले बल्लेबाज़ी चुनी, लेकिन जेसीए रेड के घातक गेंदबाज़ी आक्रमण के आगे पूरी टीम 25.1 ओवर में केवल 99 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आर्यन कश्यप ने 24 रन, उन्मुक्त राज ने 15 रन और मो. राजी ने 14 रन बनाए। जेसीए रेड की ओर से शिवांश ने 6 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट, पवन भगत ने 5 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट, जबकि जयेश कश्यप ने 5 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाज़ों की ...