रांची, जुलाई 19 -- रांची। झारखंड छात्र मोर्चा रांची के अमन तिवारी एवं असद फेराज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने शनिवार को पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर गुरुजी का हाल जाना। छात्र मोर्चा के निवर्तमान अध्यक्ष अमन तिवारी ने कहा कि दिशोम गुरुजी ने झारखंड राज्य को अलग करने हेतु कड़ा संघर्ष किया। साथ ही इस देश के सबसे बड़े आदिवासी नेता हैं, जिन्होंने आदिवासी के साथ-साथ अन्य वंचित एवं शोषित वर्गों के लिए पूरा जीवन लगा दिया। ऐसे में सर्व समाज उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...