जौनपुर, फरवरी 24 -- जौनपुर, संवाददाता। जेसीआई की स्थानीय इकाई जौनपुर क्लासिक का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को हुआ। जिसमें नई कार्यकारिणी ने जिम्मेदारी संभाल ली। संस्था के नए सत्र की औपचारिक शुरुआत हुई। समारोह में अविनाश गोयल ने दसवें अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप सेठ ने उन्हें शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि जेसीआई सीनेटर रवि प्रकाश ने संस्था को विकसित समाज का प्रतिबिंब बताते हुए कहा कि यहां महिला और पुरुष दोनों को समान अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष रिचा गुप्ता के नेतृत्व में अध्याय मंडल स्तर पर सर्वश्रेष्ठ रहा। विशिष्ट अतिथि अभिनव चौरसिया ने संस्था को समाज के लोगों को निखारने वाला मंच बताया, जबकि इंस्टालिंग ऑफिसर विनायक गुप्ता ने समर्पण को सफलता की कुंजी बताया। नवनियुक्त अध्यक्ष अविनाश गोयल ने विश्वास जत...