जौनपुर, दिसम्बर 22 -- जौनपुर, संवाददाता। जेसीआई जौनपुर की वर्ष 2026 की साधारण सभा की प्रथम बैठक नगर के एक होटल में अंजनी प्रजापति की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ रजत जायसवाल ने आस्था पाठ से किया। अध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें निवर्तमान अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पद पर रंजीत सिंह सोनू, हफिज शाह, प्रदीप सिंह, सौरभ बरनवाल, राजकुमार जायसवाल, संतोष अग्रहरि व अजय नाथ जायसवाल को मनोनीत किया गया। डायरेक्टर श्रेष सेठ, रजत जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, अजय गुप्ता, संदीप वर्मा, मनीष तिवारी व राज साहू चुने गए। कोऑर्डिनेटर रतन सिकरी, शुभम जायसवाल व गोविंद साहू बनाए गए। जेसीरेट चेयरपर्सन सीमा चक्रवाल, जेसीरेट कोऑर्डिनेटर श्रद्धा जायसवाल, सह-कोऑर्डिनेटर श्रुति साहू व सचिव सुधा जायसवाल बनीं। सतीश जायसवाल को सचिव व...