मथुरा, जनवरी 8 -- जेसीआई मथुरा आन्या के गुरुवार को आयोजित पांचवे अधिष्ठापन समारोह में पारुल अग्रवाल को नवनि‌र्वाचित अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी। आन्या ने नये साल में समाजिक सरोकार में अपनी भागीदारी और बढ़ाने पर जोर दिया। स्थानीय होटल में आयोजित जेसीआई आन्या के पांचवे अधिष्ठापन समारोह जेडपी जेसी मिलन अग्रवाल व जेवीपी जेसी कुशाग्र किल्पन के सानिध्य में संपन्न हुआ। इसके अंतर्गत पूर्व अध्यक्ष सोनम गर्ग ने अपना कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने नव निर्वाचित अध्यक्ष पारुल अग्रवाल को आगे का कार्यभार सौंपा। नवीन कार्यकारिणी में सचिव उपासना गुप्ता और कोषाध्यक्ष अणु अग्रवाल निर्वाचित घोषित की गयीं। संचालन ऋतु सिंघल ने किया। इसके अंतर्गत संस्था के सदस्यों को हाउजी कराई और प्रतिभागियों और विजेताओं को उपहार प्रदान किए। मुख्य अतिथि के र...