रांची, जून 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ की ओर से विश्वास पर्यावरण दिवस को लेकर चलाये जा रहे दस दिनी अभियान में रविवार को रुक्का जलशोधन केंद्र एवं झारखंड जगुआर परिसर में दो सौ से अधिक पौधे लगाये गये। पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण को लेकर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में औषधीय, फलदार व छायादार पेड़ के पौधे लगाये गये। संगठन के महासचिव राहुल कुमार ने बताया कि इस क्रम में स्थानीय लोगों व ग्रामीणों के बीच सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का आह्वान करते हुए कपड़े के थैलों का वितरण हुआ। जल्द ही मोरहाबादी मैदान में पौधा व थैला का नि:शुल्क वितरण होगा। कार्यक्रम में संघ से अंशुमन प्रकाश, पंकज कुमार, ओम प्रकाश उरांव, अजीत कुमार शुभम कुमार, प्रीति समेत अन्य की भागीदारी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...