सहारनपुर, दिसम्बर 16 -- जेवी जैन महाविद्यालय में स्किल डेवलपमेंट के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय वर्कशॉप का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस वर्कशॉप में बी.कॉम तृतीय सेमेस्टर के कुल 450 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। महाविद्यालय में आयोजित इस वर्कशॉप का विषय रिटेल मैनेजमेंट रहा। वर्कशॉप के मुख्य वक्ता शिव कुमार शर्मा (सेवानिवृत्त ऑडिट ऑफिसर, पीएनबी) ने छात्र-छात्राओं को रिटेल मैनेजमेंट की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने खुदरा प्रबंधन का परिचय, प्रबंधन के कार्य, रणनीतिक प्रबंधन संरचना, व्यावसायिक निर्णय प्रक्रिया, ऑनलाइन खरीदारी, सूची प्रबंधन तथा निधि प्रवाह विवरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सरल और प्रभावी ढंग से समझाया। इस अवसर पर प्रोफेसर ममता सिंघल ने बताया कि रिटेल मैनेजमेंट वर्तमान समय में किस प्रकार कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.