सहारनपुर, फरवरी 16 -- जेवी जैन कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को शांतिपूर्वक एवं निर्विरोध सम्पन्न हो गए। डॉ. आईसी जैन को अध्यक्ष, अनुराग जैन को उपाध्यक्ष, मोहित जैन को सचिव तथा अनुज कुमार जैन को संयुक्त सचिव चुना गया। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन संबंधी प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। निर्वाचन अधिकारी राजीव गुप्ता (एडवोकेट) ने विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक प्रो. सतीश कुमार, मतदान अधिकारी हैदर राऊफ, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजबीर सिंह तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वकुल बंसल की उपस्थिति में विधिवत परिणामों की घोषणा की गई। दरअसल निर्वाचन कार्यक्रम के तहत एक फरवरी को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें कुल 19 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। आठ फरवरी को चार प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.