सहारनपुर, अगस्त 6 -- सहारनपुर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया तेजी से चल रही है। प्रथम और द्वितीय मेरिट सूची के आधार पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया है। जेवी जैन डिग्री कॉलेज के डीन(परविंद कुमार) ने जानकारी दी कि अब तक कुल 941 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया है। बीए में 562, बीएससी में 122 और बीकॉम में 257 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया मेरिट के अनुसार सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। वहीं, मुन्नालाल गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अनुपम बंसल ने जानकारी दी कि अब तक कुल 252 छात्राओं ने प्रवेश लिया है। इनमें सामान्य वर्ग की 181, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की 34 और अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग की 37 छात्राएं शामिल हैं। विश्वविद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.