रांची, अगस्त 29 -- रांची। जेवीएम श्यामली में राष्ट्रीय खेल दिवस शुक्रवार को मनाया गया। फिटनेस फॉर हेल्थ के तहत रैली को प्राचार्य समरजीत जाना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली श्यामली कॉलोनी से होकर निकटवर्ती क्षेत्रों तक गुजरी, जिसमें लगभग 120 छात्र-छात्राओं सहित एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। बच्चों ने बैनर और नारे के माध्यम से खेल भावना और स्वास्थ्य के प्रति संदेश दिए। प्राचार्य समरजीत जाना ने कहा कि खेल एक ऐसा अनुशासन है जो शरीर को स्वस्थ और मन को शांत रखता है। यह दिन सिर्फ खेल और खिलाड़ियों का सम्मान करने का दिन नहीं है, बल्कि यह हमें जीवन का महत्वपूर्ण सबक भी सिखाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.