छपरा, फरवरी 20 -- छपरा। सारण संसदीय क्षेत्र के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने पटना स्थित जेवियर विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा अधिनियम की धारा 2(एफ) के अंतर्गत सूचीबद्ध किए जाने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे बिहार के शैक्षणिक इतिहास की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। सांसद श्री रूडी ने कहा कि संत जेवियर्स की गौरवशाली परंपरा आज विश्वविद्यालय के रूप में विकसित होकर एक नए अध्याय की शुरुआत कर रही है। यह केवल एक संस्थान की प्रगति नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नैतिक मूल्यों की उस परंपरा का विस्तार है, जिसने पूरे भारत में अनेक विद्वानों, शिक्षाविदों और राष्ट्रनिर्माताओं को तैयार किया है। उन्होंने बिहार सरकार को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए विशेष रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के दूरद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.