फरीदाबाद, फरवरी 18 -- फरीदाबाद। फरीदाबाद में शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं को लेकर बुधवार को समीक्षा बैठक हुई। जिसमें जेवर हवाई अड्डा मार्ग, वायु प्रदूषण नियंत्रण और जल प्रबंधन पर जोर दिया गया। खासतौर से जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी की परियोजना पर ज्यादा फोकस रहा। सरकारी विभागों के अधिकारियों की समन्वय बैठक की अध्यक्षता शहरी विकास प्रधान सलाहकार डी.एस. ढेसी ने की। सभी परियोजनाओं की निगरानी प्रधानमंत्री कार्यालय स्तर से की जा रही है। जेवर-फरीदाबाद सड़क का निर्माण 45 फ़ीसदी हुआ बैठक में जेवर-फरीदाबाद सड़क परियोजना की प्रगति पर विशेष चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि ऊंची सड़क का लगभग 45 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जेवर से पूर्वी परिधीय एक्सप्रेस मार्ग तक का हिस्सा जून-जुलाई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। डीएनडी से फरीदाबाद तक का मार्ग अप्र...