रुद्रपुर, फरवरी 15 -- रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक मकान मालकिन ने किरायेदारों पर जेवर हड़पने और मारपीट का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सरोज पत्नी विजय सिंह के अनुसार, किरायेदार सुनीता और शोभा ने अगस्त 2023 में सोने के कुंडल, अंगूठी और चांदी की पायल उधार ली थी। नवंबर में लौटाने का भरोसा दिया, लेकिन नहीं लौटाया। 26 जनवरी 2024 को मांगने पर गाली-गलौज, धमकी और मारपीट की गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.