चतरा, नवम्बर 23 -- इटखोरी प्रतिनिधि। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने जेवरात साफ करने वाले ठगों से आम लोगों को सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अगर आपके पास कोई पास जेवरात साफ करने के लिए कोई प्रोडक्ट दिखाता है, तो आप उसके झांसे में नहीं आयें। हो सकता है कि वह शातिर बदमाश हो जो प्रोडक्ट दिखाने के बहाने आपके आभूषण पर हाथ साफ कर दे। पलक झपकते ही ये वारदात करते थे, जिससे महिलाओं को कुछ समझ में ही नहीं आता था कि यह क्या हो गया। शातिर बदमाश पहले घरों की रेकी करते हैं। देखते हैं कि इस घर में कोई पुरुष तो नहीं है। जिन घरों में महिलाएं नजर आती हैं, कुछ देर तक आभूषण दिखाने के नाम पर उनसे बातचीत करते हैं और जब घर में कोई पुरुष नजर नहीं आता तो ये आभूषण चोरी कर या छीनकर भाग निकलते हैं। ऐसे लोगो से सावधान रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.