नवादा, नवम्बर 25 -- रोह, निज प्रतिनिधि रोह बाजार में सोमवार को जेवर साफ करने के बहाने अपराधी एक महिला का सोने का लॉकेट लेकर भाग गया। रोती-बिलखती महिला की बात सुनकर कई लोग बाइक से अपराधियों का पीछा करने निकले। मगर तब तक अपराधी लोगों की पहुंच से दूर निकल गया था। पीड़िता महकार गांव निवासी रामप्रवेश यादव की पत्नी बसंती देवी है, जो रोह बाजार स्थित अपने मकान में रहती है। सोमवार को गली में घूम रहा बैग लिए एक युवक ने खुद को जेवर साफ करने वाला बताया। बसंती ने सबसे पहले उसे चांदी की पायल साफ करने को दिया। पायल साफ करने के बाद युवक ने सोने की चेन भी साफ करने का ऑफर दिया। मगर बसंती ने उसे सोने का जितिया लॉकेट साफ करने को दिया। जिसे एक केमिकल में डालने के बाद युवक ने साफ पानी लाने को कहा। महिला घर के अंदर से पानी लाने गई। इसी बीच युवक जितिया लॉकेट लेक...