औरैया, फरवरी 9 -- अजीतमल, संवाददाता। गिरवी रखे जेवरात वापस मांगने पर एक महिला से मारपीट और अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सराफा व्यापारी पर रुपये लेने के बावजूद आभूषण न लौटाने तथा जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। थाना फफूंद क्षेत्र के गांव दखलीपुर निवासी शालिनी पत्नी अंकित कुमार दिवाकर ने पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीतमल को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2020 में वह अपने पति के साथ कस्बा बाबरपुर स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर गई थीं। वहां दुकान मालिक के पास सोने के आभूषण गिरवी रखकर करीब 71 हजार रुपये लिए थे। पीड़िता का कहना है कि बाद में उन्होंने रुपये वापस कर दिए और गिरवी रखे आभूषण मांगे, लेकिन व्यापारी ने रुपये लेने के बाद भी जेवर देने से इनकार कर दिया। कई बार दुका...