धनबाद, जनवरी 28 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। खरखरी स्थित अमर ज्वेलर्स नामक प्रतिष्ठान में रविवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये के जेवर की चोरी कर ली। अपराधी दुकान के पीछे की दीवार में सेंधमारी कर अंदर घुसे व लॉकर को गैस कटर से काट कर घटना को अंजाम दिया। अपराधी दुकान में लगे सीसीटीवी व डीबीआर भी अपने साथ ले गये। घटना की सूचना सोमवार को दुकान के मालिक श्रीकांत वर्मा को मिली। मौके पर पहुंची मधुबन पुलिस ने पड़ताल शुरू की। वरीय पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी शुभम कुमार से पूरी जानकारी लेकर कई निर्देश दिए। पुलिस ने अपराधियों तक पहुंचने के लिए खोजी कुत्ता मंगवाया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी पहुंचे। बताया जाता है कि मकान जर्जर होने के कारण चोरों को अंदर घुसने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। चोर पीछे की दीवार में स...