रांची, जनवरी 27 -- रांची। रांची के अलका ज्वेलर्स के संचालक आलोक सोनी पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट का आरोप लगा है। यह आरोपी अधिवक्ता झिनुक बनर्जी ने लगाया है। इस संबंध में अधिवक्ता झिनुक बनर्जी ने आलोक के विरूद्ध चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि 23 जनवरी की दोपहर में ठगे गए सोने की कीमत लेने के लिए गई थी। उनके पिता भी साथ में थे। वह और उनके पिता जब दुकान पहुंचे तो आरोपी आलोक और उसका कर्मी विष्णु उलझ गया। गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में उन्हें चोट भी आयी। जिसके बाद वह ताना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...