सीतामढ़ी, फरवरी 15 -- सीतामढ़ी। मेहसौल थाना क्षेत्र के मदरसा रहमानिया के समीप एक ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़कर बदमाशों ने शनिवार की देर रात बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान का शटर टेढ़ा कर ताला काट दिया और करीब पांच लाख से अधिक के जेवरात ले फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया गया कि मकान मालिक ने फोन पर दुकान संचालक अमघट्टा गांव निवासी जयकी साह को चोरी की सूचना दी। संचालक के अनुसार, दुकान में शादी-विवाह के लिए ग्राहकों द्वारा ऑर्डर किए गए गहने तैयार रखे थे। मेहसौल थानाध्यक्ष मो. असदुल्ला स्वयं मौके पर पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की...