आगरा, जनवरी 9 -- लाखों रुपये के जेवर चोरी के आरोपित भाइयों को राहत मिल गई है। अदालत ने आरोपित राकेश सोलंकी व कन्हैया सोलंकी निवासी ग्राम सहाई का अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकृत कर लिया। वादी जगदीश सोलंकी ने थाना अछनेरा में 24 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि 15 नवंबर को वह शादी का सामान खरीदने बाजार गए थे। पीछे से आरोपित भाइयों ने अलमारी का ताला तोड़कर सोने के जेवर चुरा लिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी दर्ज हुई थी। आरोपित की ओर से अधिवक्ता विजेंद्र सिंह व तेजेंद्र राजपूत ने तर्क दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...