मुंगेर, जनवरी 21 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। धरहरा की रहने वाली बिहार पुलिस में कार्यरत एक महिला के साथ जेवर की शुद्धता को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार वर्ष- 2021 में महिला द्वारा बेकापुर स्थित लखी नारायण डे ज्वेलर्स से अपनी शादी के लिए लगभग छह लाख रुपये के सोने के जेवर खरीदे थे। उस समय उनकी पोस्टिंग मुंगेर में थी। बाद में दूसरे जिले में पोस्टिंग होने पर महिला ने जेवर बैंक लॉकर में जमा कराने के लिए दिए। बैंक ने जेवर की जांच कराने की सलाह दी गई, जिसके बाद महिला तनिष्क शोरूम पहुंचीं, जहां दुकानदार की मौजूदगी में जेवर की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि, कुछ जेवर जहां 22 कैरेट निकले, वहीं कुछ जेवर 9 और 12 कैरेट पाए गए। इस खुलासे के बाद महिला ग्राहक ने आपत्ति जताई, जिससे दुकान पर काफी भीड़ जुट गई। मामले को बढ़ता...