फतेहपुर, जनवरी 29 -- खखरेरु। थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी घर से नगदी और जेवर लेकर लापता हो गई। किशोरी की मां ने बताया कि 26 जनवरी को वह अपने रिश्तेदारी में गई हुई थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला कासिम उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर घर से ले गया है। किशोरी घर में रखे जेवरात और करीब 1 लाख 35 हजार रुपये नकद जो भैंस खरीदने के लिए रखे थे। वह भी ले गई है। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...