शाहजहांपुर, जनवरी 6 -- ग्रामीण ने पत्नी एवं पुत्री पर 10 लाख रुपए की जेवर एवं लाखों रुपए की नगदी लेकर घर से भाग जाने का आरोप लगाया है। मीरपुर माफी गांव के महिपाल ने बताया कि रविवार को वह घर पर अपनी पत्नी राम बेटी एवं पुत्री मोहनी के साथ सो गया था। उसने बताया कि सुबह उठा तो घर में पत्नी और पुत्री नहीं थे तथा कमरे का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। महिपाल ने बताया कि वह लोग घर से 10 लाख रुपए कीमत के जेवरात तथा पेड़ बेचकर घर में रखे 110000 रुपए भी लेकर गए हैं। कोतवाल जुगल किशोर पाल ने बताया कि फोन की कॉल डिटेल निकालने के साथ ही लोकेशन ली जा रही है। दोनों को पुलिस जल्द बरामद करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...