लखनऊ, अप्रैल 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा है कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ाने शुरू करने की तारीखों का एलान जल्द किया जाना है। इसलिए बचे हुए कामों को तय समय के अंदर पूरा कर लिया जाए। मुख्य सचिव ने बुधवार को जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को ये निर्देश दिया। उन्होंने बैठक में अधिकारियों से कहा कि जेवर एयरपोर्ट राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। निर्देश दिए कि एयरपोर्ट परियोजना की नियमित समीक्षा की जाए। गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। जेवर एयरपोर्ट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ युवाओं के लिए रोजगार और व्यापार के नए द्वार खोलेगा। मुख्य सचिव बैठक के बाद टर्मिनल भवन, कार्गो स्थल एवं अन्य निर्माणाधीन स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.