ग्रेटर नोएडा, अक्टूबर 17 -- जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास करीब 5,000 हेक्टेयर में एयरोपोलिस क्षेत्र विकसित होगा। यहां बिजनेस, मनोरंजन, वाणिज्यिक, होटल, रेस्त्रां और एविएशन गतिविधियों के जोन बनेंगे। ये सभी जोन क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से जुड़े होंगे। इस योजना पर जल्द काम शुरू करने की तैयारी है। यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि एयरोपोलिस एक ऐसा क्षेत्र होता है, जो एयरपोर्ट के आसपास बनता है, जो हवाई सेवाओं से जुड़े कामों के कारण एक शहर जैसा बन जाता है। इसे एनसीआर फंक्शनल प्लान 2032 के तहत विकसित किया जाना है। यह परियोजना दिल्ली की एयरोसिटी की तर्ज पर जेवर में नोएडा एयरपोर्ट के आसपास विकसित की जाएगी। हालांकि, इसका आकार दिल्ली की एयरोसिटी की तुलना में कई गुना बड़ा होगा। बताया गया कि दिल्ली की एयरोसिटी में ज्याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.