कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय किन्नर महासभा का 11 दिवसीय महासम्मेलन गुरुवार को अर्रा रोड स्थित शकुंतला लॉन में शुरू हुआ। प्रदेश अध्यक्ष काजल किरण ने चाक पूजन किया। इसके बाद विशेष रथयात्रा निकाली गई। इसे बारात का रूप दिया गया जिसमें खूब जेवरों से सजे किन्नरों ने नाच गाकर खुशियों का इजहार किया। मोहम्मद कमरुद्दीन ने बताया कि अखिल भारतीय किन्नर महासभा हर साल सम्मेलन आयोजित करती है। इस वर्ष भी सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से किन्नर समाज एकत्रित हो रहा है। उनके मुताबिक देश भर से तकरीबन तीन हजार किन्नर आए हैं। काजल नायक एवं नेहा नायक ने सिर पर कलश रख शिव मंदिर में आशीर्वाद लिया। जिस ओर से भी यात्रा निकली लोगों ने उन्हें सम्मान दिया। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा भी की गई। जिस स्थल पर आयोजन हो रहा है वहां सुबह स...