शाहजहांपुर, मार्च 9 -- तिलहर। सर्राफा व्यापारी की दुकान से लाखों के जेवरात चोरी होने के मामले में पुलिस ने 7 दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। व्यापारियों ने मुकदमा दर्ज कर घटना का खुलासा करने की मांग की। तिलहर के कुंवरगंज मोहल्ला निवासी अमन गुप्ता ने बताया कि उनकी मौजमपुर बाजार में तांगा स्टैंड के सामने विजय ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को उनकी दुकान से दो महिलाएं और एक युवक लगभग 16 ग्राम का सोने का हार तथा 15 ग्राम की सोने की चेन चुरा ले गए थे। अमन गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में जेवरात चुराने की पूरी घटना कैद है। अमन गुप्ता ने तमाम व्यापारियों के साथ 2 मार्च को ही पुलिस को तहरीर दी थी, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी उनकी दुकान पर जाकर देखे थे। इसके बाद 7 दिन भी जाने के बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.