शाहजहांपुर, जनवरी 6 -- तिलहर में सर्राफ की दुकान से लाखों रुपये के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने दुकान के नौकर को हिरासत में लेकर चोरी का खुलासा करने का दावा किया है। आरोपी के पास से सोने के जेवरात बरामद करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। मोहल्ला दातागंज निवासी शैलेंद्र अग्रवाल की सराफा दुकान से करीब 25 लाख रुपये कीमत के 180 ग्राम सोने के जेवरात चोरी हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने तीन जनवरी को दुकान पर काम करने वाले मीरानपुर कटरा क्षेत्र के कमलापुर गांव निवासी भरत गंगवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जांच के दौरान पुलिस ने कई युवकों और अलग-अलग क्षेत्रों के सराफा व्यापारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। कोतवाल जुगल किशोर पाल के अनुसार सोमवार सुबह कोतवाली के सामने जैतीपुर मार्ग पर दरोगा नितिन कुमार ने घेराबंदी कर आरोपी भरत ...