लखीमपुरखीरी, अप्रैल 4 -- गोला गोकर्णनाथ। शहर निवासी एक महिला जेबर, कपडे और नकदी लेकर अपने प्रेमी के साथ चली गई। पुलिस ने पति की तहरीर पर पत्नी समेत 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के मोहल्ला कुम्हारनटोला निवासी आकाश कुमार पुत्र अशोक कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बुधवार को वह चीनी मिल में मजदूरी करने गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी शादी के जेवर, कपडे, मोबाइल और 50 हजार लेकर पीलीभीत जिले के सेहरामऊ उत्तरी के ग्राम फत्तेपुर निवासी रजनीश पुत्र बिजलाल के साथ चली गई। आकाश कुमार का कहना है उसकी पत्नी के बच्चा होने वाला है, इसे भगवाने में बिजलाल पुत्र टीकाराम उसकी पत्नी पटियानी, उसकी पुत्रियां वन्दना व पल्लवी, निशा पत्नी संतोष कुमार, माधुरी पत्नी सोनू के सहयोग से भगाई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.