गोरखपुर, जनवरी 22 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता चिलुआताल क्षेत्र से 22 वर्षीय युवती के रहस्यमय ढंग से गायब होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती घर से जेवरात, इलेक्ट्रिक बाइक और एटीएम कार्ड लेकर चली गई, जिससे 50 हजार रुपये की निकासी भी की गई। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चिलुआताल क्षेत्र के ग्राम दहला निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 जनवरी को दोपहर करीब दो बजे उनकी बेटी को सहजनवा क्षेत्र के पाली टोला उसरि निवासी शिवा गिरि ने प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया। आरोप है कि युवती घर से बिना नंबर का इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन, मोबाइल फोन, सोने के जेवरात जिनमें झुमका, मंगलसूत्र और अंगूठी शामिल हैं, तथा चांदी की पाजेब समेत अन्य सामान अपने साथ ले गई। इसके अलावा युवती नगद पांच ...