गंगापार, जनवरी 2 -- विधानसभा क्षेत्र मेजा के जेवनियां (शंभू का पूरा) में रविवार को स्वास्थ्य शिविर एवं कंबल वितरण का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए समाजसेवी व शिवसेना प्रदेश सचिव रुचि अभिषेक तिवारी ने बताया कि चार जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में नशा मुक्ति हेतु जन जागरूकता अभियान, बाल अपराध नियंत्रण विषयक संवाद, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर तथा जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक शासकीय अधिवक्ता अभिषेक तिवारी उर्फ टिंकू ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या पहुंचने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...