हमीरपुर, नवम्बर 14 -- हमीरपुर। पिछले दिनों अचानक जेल में तबीयत खराब होने के बाद जिला अस्पताल लाए गए जेल के डॉ.दीपकमणि को जेल से हटा दिया गया है। अब उनकी जगह गोहांड सीएचसी के अधीक्षक डॉ.प्रभात शर्मा को जेल का चिकित्सक नियुक्त किया गया है। बता दें कि डॉ.दीपकमणि को लेकर जेल प्रशासन भी कुछ समय से असहज था। जेल अधीक्षक ने सीएमओ को पत्र लिखकर इन्हें हटाए जाने का अनुरोध किया था। जेल अधीक्षक मंजीव विश्वकर्मा के मुताबिक डॉ.दीपकमणि को जेल मैनुअल के मुताबिक कार्य करने में परेशानी हो रही थी। वह स्वयं भी यहां से हटना चाहते थे। पिछले दिनों अचानक उनकी कार्य करते समय तबीयत भी बिगड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.