मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- पारू। विशुनपुर सरैया पंचायत के पंसस वीरेंद्र कुमार पटेल के जेल से आने के बाद रविवार को राजद कार्यालय में नेता शंकर प्रसाद यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। राजद नेता ने कहा कि जिस तरह बीडीओ द्वारा पंसस को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा दिया गया, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सत्यदेव पंडित, अरुण पासवान, राजेश्वर प्रसाद यादव, मो. एहसान, उमाशंकर यादव, दीपक पटेल, हरेंद्र पासवान, विमल पंडित, राजकिशोर चौधरी, राजबिहारी मंडल, मनोज कुमार सहनी मौजूद रहे। उधर, साहू भूपाल भारती ने वीरेंद्र कुमार पटेल के घर विशुनपुर सरैया पहुंचकर उनका स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.