नई दिल्ली, फरवरी 16 -- बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव आठ दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे। दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया है। बेल देने से पहले राजपाल यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट के कहने पर डिमांड ड्राफ्ट के जरिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को 1.5 करोड़ रुपये दिए हैं। अब इस केस की अगली सुनवाई 18 मार्च के दिन हाेगी।मुरली प्रोजेक्ट्स को दिए इतने करोड़ राजपाल यादव के वकील ने 12 फरवरी के दिन मीडिया से कहा था, 'ओरिजिनल 5 करोड़ रुपये का मामला था, लेकिन अब वो 11 करोड़ रुपये का हो गया है। अब तक, हमने इस केस में 2.5 करोड़ रुपये दे दिए हैं। पहले रजिस्ट्री में करीब 1 करोड़ रुपये जमा किए गए थे।' वहीं आज (16 फरवरी) राजपाल यादव ने 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा किया है। यह भी पढ़ें- राजपाल यादव को किसने दिए थे 5 करोड़ रुपये, कौन है दि...