भागलपुर, दिसम्बर 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता मारपीट के मामले में जेल गये एबीवीपी नेता हैप्पी आनंद व कुणाल पांडेय की गुरुवार को जेल से रिहाई हो गई। जेल से दोनों नेता बाहर निकले तो बाहर मौजूद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और फूल-माला के साथ स्वागत किया। इसके बाद जुलूस की शक्ल में दोनों नेता शहर के विभिन्न मार्गों से होकर अपने-अपने गंतव्य को गये। इस मौके पर एबीवीपी के आशुतोष सिंह तोमर ने कहा कि पिछले दिनों विश्वविद्यालय में हुई मारपीट की घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा द्वेषपूर्ण कार्रवाई के तहत हमारे दो कार्यकर्ताओं को जेल भेजवा दिया था। जिन्हें अब जाकर रिहाई मिली है। उन्होंने बताया कि छात्र हित में हमारे कार्यकर्ता जेल जाने से डरने वाले नहीं हैं। इस मौके पर अमन कुमार, नवनीत कुमार, सूर्य प्रताप, मुक्ता, किशन सोनी, प्रत्यूष, ...