लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता बांदा जेल से स्क्रैप माफिया रविंद्र सिंह उर्फ रवि काना की रिहाई के मामले में डीजी जेल पीसी मीणा ने जेलर विक्रम सिंह को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई बांदा जेल अधीक्षक की प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। जांच में सामने आया कि इस मामले में बी-वारंट पर तलब होने के संबंध में जानकारी होने के बाद भी रवि काना को जेल से रिहा कर दिया गया था। कोर्ट ने भी इस मामले में नाराजगी जताते हुए कहा था कि क्यों न जेलकर्मी के खिलाफ अभियुक्त को हिरासत से भगाने का मुकदमा चलाया जाए। रवि काना जेल से रिहा होते की गायब हो गया था। इसके बाद ही इस मामले ने और तूल पकड़ लिया था। इस मामले में जेल प्रशासन यह कहकर बचाव करता रहा कि वारंट बी जेल तक नहीं पहुंचा था। इसलिए उसकी रिहाई नहीं रोकी जा सकती थी। डीजी जेल पीसी मीणा ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.