रुद्रपुर, फरवरी 9 -- सितारगंज, संवाददाता। लम्बे समय से जेल से फरार 50 हजार के इनामी सजायाफ्ता कैदी को पुलिस और एसटीएफ ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। सजायाफ्ता कैदी सितारगंज सेंट्रल जेल में था। 17 अगस्त 2023 को फरार हो गया था। सिद्धदोष बन्दी 65 वर्षीय जरनैल सिंह पुत्र बंजारा सिंह निवासी ग्राम बिचई थाना नानकमत्ता को 1995 में हत्या के मामले में द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नैनीताल की अदालत ने दोषी करार दिया था। 23 फरवरी 2022 को उम्र कैद और 2000/ रुपये के जुर्माने से दंडित किया था। जरनैल सिंह 17 अगस्त 2023 को जेल से फरार हो गया था। जेल अधीक्षक अनुराग मलिक की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गयी थी। टीमें उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.