कन्नौज, फरवरी 13 -- जालालाबाद (कन्नौज) संवाददाता।। जिला जेल से विचाराधीन बंदियों के फरार होने के मामले में प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए शुक्रवार को तत्कालीन जेल अधीक्षक भीम सेन मुकुंद को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें उनकी लापरवाही उजागर हुई है। पांच जनवरी को सुबह लगभग 10 बजे बंदी अंकित पुत्र प्रेमचंद निवासी हजरापुर, तालग्राम तथा बंदी शिवा उर्फ डंपी शिवा पुत्र भजन लाल निवासी मलगवा, ठठिया जिला जेल की मुख्य दीवार से कंबल की रस्सी बनाकर फरार हो गए थे। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने तत्काल जांच के आदेश दिए थे। जांच की जिम्मेदारी डीआईजी जेल प्रदीप गुप्ता को सौंपी गई थी। उन्होंने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट डीजी जेल पी.सी. म...