किशनगंज, दिसम्बर 2 -- किशनगंज, संवाददाता। जेल से निकलने वाले बदमाशों पर पुलिस नजर रख रही है। एसपी श्री कुमार ने कहा कि जेल से छूटे हुए संपत्ति मूलक अपराधियों के वर्तमान गतिविधि के सत्यापन करने का भी निर्देश दिया गया है। जेल से बेल पर बाहर आ रहे बदमाशों की वर्तमान गतिविधियों की पड़ताल की जाएगी। एसपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई लंबी छुट्टी पर यदि घर छोड़ कर जाते है तो इसकी सूचना पुलिस को दे। ये सूचना थानाध्यक्ष प्राप्त करे इसे लेकर निर्देश दिया गया है। नागरिक सुरक्षित और निश्चिंत रहे इसे लेकर पुलिस पूरी तरह से तैयार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...