सहरसा, फरवरी 21 -- भागलपुर। भागलपुर केंद्रीय कारा में बंद रहे 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोपी सहरसा के पतरघट के पूर्व सीओ राकेश कुमार को विभाग ने दोबारा सस्पेंड कर दिया है। पूर्व सीओ राकेश को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने 11 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर भागलपुर स्थित विजिलेंस कोर्ट के समक्ष पेश किया था। जहां से उन्हें जेल भेजा गया था। राकेश ने जमानत मिलने के बाद 5 दिसंबर को विभाग ने योगदान स्वीकार करते हुए तुरंत निलंबित कर दिया था। राकेश का निलंबन मुख्यालय गया प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित करते हुए नियमित उपस्थिति दर्ज कराने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...