गिरडीह, मई 26 -- गिरिडीह। रजिस्टर टू की प्रमाणित प्रति प्राप्त करने समेत अन्य मुद्दों को लेकर तिसरी प्रखंड में हुए आंदोलन को लेकर जेल गए किसान जनता पार्टी के अवधेश कुमार सिंह समेत 17 सदस्य शनिवार को रिहा हो गए। किजपा के 17 सदस्यों की रिहाई के बाद उनका स्वागत किजपा के अन्य सदस्यों ने फूल माला पहनाकर किया। रिहाई के बाद किजपा कार्यकर्ताओं ने इसे बड़ी जीत बताया। कहा कि आगे भी किसानों के हित के लिए किसान जनता पार्टी अपना कार्य जारी रखेगी। जेल से छूटनेवालों में अवधेश कुमार सिंह, भागीरथ राय, नीलम कुमारी, सुमनी सोरेन, एलीजाबोद मुर्मू, खुशबू देवी, मालती देवी, ललिया देवी, दासो मुर्मू, विजय कुमार, जहांगीर अंसारी, अफसर खान, सुकरा मुर्मू, मुंशी मुर्मू, केसिया देवी, छोटू हेम्ब्रम, विक्रम मुर्मू आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...