सुल्तानपुर, मई 15 -- सुलतानपुर। पेड़ लगाने के विवाद में मां- बेटी पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने के आरोपी राजन सिंह को सेशन जज लक्ष्मीकांत शुक्ला ने जमानत दी है। बचाव पक्ष के वकील रणजीत सिंह त्रिशुंडी ने जमानत अर्जी पेश कर कहा कि मामला पेशबंदी में दर्ज कराया गया है। किसी को गम्भीर चोट नहीं लगी थी। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बांसगांव में बीते 27 अप्रैल को धर्म प्रकाश की पत्नी रीता देवी व पुत्री प्रियंका सिंह पर हमला हुआ था, जिसमें आरोपी राजन पर केस दर्ज किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...