मिर्जापुर, फरवरी 23 -- मिर्जापुर। जेल वार्डर के शव का रविवार की भोर दो डाक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। भोर तीन बजे से सुबह पांच बजे तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चली। बीमार जेल वार्ड की उपचार के दौरान मौत हुई थी। मृत जेल वार्डर के परिजनों ने जेल अधीक्षक अवकाश न देने का आरोप लगाया था। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कराने की मांग की है। जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के हरन गांव निवासी 40 वर्षीय आनन्द शुक्ल जेल वार्डर के पद पर जिला कारागार में तैनात थे। कई दिनों से वें बीमार चल रहे थे। रविवार की शाम सात बजे अपने कमरे में थे। अचानक तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मामले की जानकारी होते ही उनकी पत्नी प्रीति, बच्चे और अन्य परिजन मं...